Rashtra Bharat Logo

खुशखबरी: कल जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां आसानी से करें चेक | DIRECT LINK

खुशखबरी: कल जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां आसानी से करें चेक | DIRECT LINK
CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक

WBBSE 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड कल 8 मई 2026 को माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल 9.71 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्र wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in और DigiLocker पर जाकर अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट आसानी से चेक कर सकेंगे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

WBBSE 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी WBBSE कल 8 मई 2026 को 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. काफी समय से छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, कल शुक्रवार को आख़िरकार लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.

यहां चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं ताकि किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े. छात्र wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker और DigiLocker App पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध रहेगी.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “WB Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करना होगा. कुछ ही सेकेंड में स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

9.71 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच किया गया था. राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां करीब 9.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी. इनमें लगभग 5.44 लाख छात्राएं और 4.26 लाख छात्र शामिल रहे. खास बात यह रही कि इस बार बोर्ड की ओर से एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार का भी रजिस्ट्रेशन किया गया.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।