Rashtra Bharat Logo

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ में बीजेपी की पूरी ताकत, पीएम मोदी से लेकर योगी तक करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ में बीजेपी की पूरी ताकत, पीएम मोदी से लेकर योगी तक करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ में बीजेपी की पूरी ताकत, पीएम मोदी से लेकर योगी तक करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां (File Photo)

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पीएम मोदी 14 रैलियां करेंगे, जबकि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता भी प्रचार में जुटेंगे। ममता बनर्जी को चुनौती देने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगा रही है

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ ममता बनर्जी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में हैं, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार की तैयारी कर ली है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का पश्चिम बंगाल में लगातार दौरा शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदीअगले महीने राज्य में 14 रैलियां और रोड शो करने वाले हैं। यह साफ संकेत है कि बीजेपी इस चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

अमित शाह करेंगे 8 रोड शो

केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि अमित शाह भी प्रचार में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। उनके कम से कम 8 कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें जनसभाएं और रोड शो शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन राज्य में सात बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं जेपी नड्डा के भी छह कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके अलावा पियूष गोयलऔरकिरण रिजीजू जैसे केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकते हैं।

सीएम योगी के 8, मिथुन चक्रवर्ती के 10 कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस चुनावी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। उनके करीब 8 कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें जनसभाएं और रोडशो दोनों शामिल हैं। वहीं अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी करीब 10 सभाओं में हिस्सा लेंगे।

हाल ही में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि जनता का उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस बार राज्य में बदलाव संभव है। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।

कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल में इस बार चुनावी लड़ाई बेहद कड़ी नजर आ रही है। बीजेपी जहां पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है, वहीं ममता बनर्जी के लिए अपनी पकड़ बनाए रखना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और भी गर्म होने की संभावना है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।