Rashtra Bharat Logo

West Bengal Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगेगा बंगाल

West Bengal Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगेगा बंगाल
West Bengal Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंगाल में बांटे जाएंगे 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज। 10 अगस्त को कोलकाता में निकलेगी भव्य तिरंगा रैली। जानिए 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ी पूरी रिपोर्ट। (Image Source : AI)

West Bengal Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंगाल में बांटे जाएंगे 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज। 10 अगस्त को कोलकाता में निकलेगी भव्य तिरंगा रैली। जानिए 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बांटे जाएंगे 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज

Bengal Tiranga Yatra: पश्चिम बंगाल सरकार इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पहली बार शामिल होने जा रही है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस राज्यव्यापी देशभक्ति अभियान के तहत बंगाल भर में 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे।

  • सभी जिलों और ब्लॉकों में झंडों का वितरण: राज्य के सभी जिलों, अनुमंडलों, नगरपालिकाओं और प्रखंडों  में नागरिकों को नि:शुल्क राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • 10 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली: कोलकाता में 10 अगस्त को एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वह खुद भी अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली का नेतृत्व करेंगे।

  • रोशनी से जगमगाएंगी इमारतें: महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, धरोहर स्थलों और सांस्कृतिक संस्थानों को तिरंगे के तीन रंगों की लाइटों से रोशन किया जाएगा।

  • निजी क्षेत्रों का भी सहयोग: होटल, शॉपिंग मॉल, उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से भी इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है।

  • 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन : शुभेंदु ने बताया कि 10 अगस्त को कोलकाता में तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक 30,000 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लेने में रुचि दिखाई है और इसमें शामिल होने वालों की संख्या करीब 50,000 तक पहुंचने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।