Rashtra Bharat Logo

Annapurna Yojana: खातों में इस दिन आएगी अन्नपूर्णा योजना की पहली किस्त, सीएम ने बताया क्यों हुई देरी

Annapurna Yojana: खातों में इस दिन आएगी अन्नपूर्णा योजना की पहली किस्त, सीएम ने बताया क्यों हुई देरी
Annapurna Yojana: अन्नपूर्णा योजना का पैसा कब आएगा? मुख्यमंत्री ने तिथि का किया ऐलान। 17 अगस्त से शुरू होगा पहली किस्त का भुगतान। अफवाह और रील्स बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। (File photo)

Annapurna Yojana: अन्नपूर्णा योजना का पैसा कब आएगा? मुख्यमंत्री ने तिथि का किया ऐलान। 17 अगस्त से शुरू होगा पहली किस्त का भुगतान। अफवाह और रील्स बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

अन्नपूर्णा योजना: जानें पैसा कब आएगा और क्या हैं शर्तें

Annapurna Yojana: अन्नपूर्णा योजना की किस्त को लेकर चल रहे लंबे इंतजार और असमंजस पर आखिरकार विराम लग गया है। मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए स्पष्ट किया है कि भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही 17 अगस्त से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अब हर महीने की तय तारीख पर आएगा पैसा

  • 17 अगस्त को मिलेगी पहली किस्त: 10 जुलाई तक आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। जिन्हें अभी तक पैसा नहीं मिला है उन्हें 17 अगस्त को वित्तीय सहायता दे दी जाएगी।

  • 10 अगस्त को विस्तृत मानदंड की घोषणा: किस महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा इसकी विस्तृत पात्रता और मानदंड की आधिकारिक घोषणा 10 अगस्त को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सचिव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

  • हर महीने की तय समय-सीमा: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगस्त के बाद से जब तक सरकार है, हर महीने के दूसरे सप्ताह में बिना किसी रुकावट के पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

  • झूठी अफवाहों और रील्स पर कानूनी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर योजना को लेकर गलत जानकारी फैलाने, मीम्स और रील्स बनाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।