Rashtra Bharat Logo

Bengal Weather Forecast: सोमवार-मंगलवार पूरे बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, अलीपुर मौसम विभाग का अलर्ट

Bengal Weather Forecast: सोमवार-मंगलवार पूरे बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, अलीपुर मौसम विभाग का अलर्ट
झारखंड-बिहार-बंगाल में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव; जानिए देशभर के मौसम का हाल

West Bengal weather forecast rain thunderstorm alert: अलीपुर मौसम विभाग की मौसमविद अन्वेषा भट्टाचार्य के अनुसार बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे बंगाल में बारिश का दौर। सोमवार-मंगलवार सबसे अधिक खतरा — कोलकाता सहित उत्तर-दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी। पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में 50 किमी तक तेज हवाएं। बुधवार तक बारिश जारी, गुरुवार से मौसम शुष्क होने की संभावना।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

West Bengal weather forecast rain thunderstorm alert:

कोलकाता। अलीपुर मौसम विभाग की मौसमविद अन्वेषा भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के लिए अगले कई दिनों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प का प्रवेश और सिक्किम-उत्तर बंगाल के ऊपर से गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्यभर में बारिश और तूफान की स्थिति बन रही है।

रविवार

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, उत्तर दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी जिलों में बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना। अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालदा और दोनों दिनाजपुर में भी छिटपुट बारिश। दक्षिण बंगाल में झाड़ग्राम, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में बिजली के साथ हल्की बारिश संभव।

सोमवार — सबसे अधिक सतर्कता

West Bengal weather forecast rain thunderstorm alert: उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर और अलीपुरद्वार में भारी बारिश की संभावना, 30-40 किमी आंधी। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बारिश का अनुमान। पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा, बिजली गिरने की आशंका। पूर्व बर्धमान, मुर्शिदाबाद और नदिया में 40 किमी की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश।

West Bengal weather forecast rain thunderstorm alert:
मंगलवार

उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा और दोनों दिनाजपुर में अधिक बारिश, 30-40 किमी आंधी। दक्षिण बंगाल में दक्षिण 24 परगना, पूर्व-पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में 40 किमी की रफ्तार से तूफान के साथ बारिश। कोलकाता सहित शेष दक्षिण बंगाल में भी छिटपुट बारिश संभव।

बुधवार

West Bengal weather forecast rain thunderstorm alert: उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में बारिश-तूफान जारी। दक्षिण बंगाल में उत्तर-दक्षिण 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद और पूर्व मेदिनीपुर में बिजली के साथ बारिश।

गुरुवार से शनिवार — राहत की उम्मीद

गुरुवार से मौसम क्रमशः शुष्क होने लगेगा। अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि संभव, हालांकि जलवाष्प बने रहने से उमस बनी रहेगी।


रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।