Rashtra Bharat Logo

Weather Update:उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कोलकाता के मौसम का हाल

Weather Update:उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कोलकाता के मौसम का हाल
Weather Update: कोलकाता में धूप-छांव का खेल। उत्तर बंगाल में मंडराया भारी बारिश का खतरा। (Image Source : AI)

Weather Update: कोलकाता में धूप-छांव का खेल। उत्तर बंगाल में मंडराया भारी बारिश का खतरा।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

इन जिलों में अलर्ट जारी

Weather Update: पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कोलकाता और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में जहां हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है वहीं उत्तर बंगाल के जिलों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के उत्तरी हिस्सों में नदियाँ उफान पर हैं जबकि दक्षिणी बंगाल में उमस से थोड़ी राहत मिलने के साथ हल्की बौछारें गिर रही हैं।

क्या आज कोलकाता में होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में रविवार को भारी बारिश की संभावना बहुत कम है लेकिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार से शहर में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दक्षिण बंगाल में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, पूर्वी और पश्चिमी बर्दवान, बांकुरा, मुर्शिदाबाद और बीरभूम के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। बाकी जिलों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर बंगाल में स्थिति 

उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि उत्तर दिनाजपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी उत्तर बंगाल में बारिश जारी रहने की संभावना है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

 

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।