Gold Price Today: बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अचानक घटती तो कभी अचानक तेजी से बढ़ती कीमतों के बीच निवेशक भी हैरान हैं. इसके अलावा आम खरीदार भी सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं. आज 7 मार्च को सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गयी है. शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों को यह गिरावट बहुत अधिक नहीं लेकिन थोड़ी राहत जरूर देगा.
आज सोने की कीमत
आज 7 मार्च को भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161270 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,7840 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,0990 रुपये प्रति 10 ग्राम है. एक दिन पहले यानी 6 मार्च की कीमतों पर नजर डालें तो कल 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 16,1280 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,7850 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,1000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. कल के मुकाबले सोने की कीमत में आज हल्की गिरावट दर्ज की गयी है.
सोने की कीमत में गिरावट
यह गिरावट देखने में भले ही सामान्य लगे लेकिन बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में रोजाना हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. 2 मार्च को अचानक सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद से लगातार कीमतें गिरती ही जा रही है. एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट जहां आम खरीदारों को राहत दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की चिंता भी बढ़ रही है.
अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत
भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,127 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में 16,112 रुपये, पटना में 16,117 रुपये, कोलकाता में 16,112 रुपये और सूरत में 16,117 रुपये प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में भी हल्का फर्क देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।