Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में उछाल, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में उछाल, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Price Weekly Update: कैसे होगी खरीदारी! सोना हुआ महंगा, इस सप्ताह कीमत में जबरदस्त उछाल

बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में हल्की तेजी देखी गई है। पिछले दो दिनों में सोना और महंगा हुआ है, जिससे बाजार में फिर से हलचल बढ़ गई है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज बुधवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. सोने की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन भाव में बढ़ोतरी हुई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,254 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,901 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹12,195 रुपये प्रति ग्राम है. कल के मुकाबले सोने की कीमत में आज हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

दो दिन में सोना 710 रुपये महंगा

आज 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ है. लगातार हुई बढ़ोतरी से 24 कैरेट गोल्ड दो दिनों में 710 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 660 रुपये महंगा हुआ है. कल 10 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 16,253 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,900 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 12,194 रुपये प्रति ग्राम था.

इससे पहले 9 मार्च को सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई थी. 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम लगभग 200 रुपये की बड़ी गिरावट आयी थी, जिसके बाद कीमत 16,183 रुपये प्रति ग्राम थी.

विभिन्न शहरों में सोने का भाव

विभिन्न शहरों में सोने के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 11 मार्च को 24 कैरेट सोने की कीमत 16,254 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,239 रुपये, कोलकाता में सोने की कीमत ₹16,237 और पटना में ₹16,244 प्रति ग्राम है.

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
लखनऊ₹16,254₹14,901₹12,195
जयपुर₹16,254₹14,901₹12,195
दिल्ली₹16,254₹14,901₹12,195
पटना₹16,244₹14,891₹12,185
मुंबई₹16,239₹14,886₹12,180
अहमदाबाद₹16,244₹14,891₹12,185
पुणे₹16,239₹14,886₹12,180
कोलकाता₹16,237₹14,886₹12,180
मेरठ₹16,254₹14,901₹12,195
लुधियाना₹16,254₹14,901₹12,195
गुवाहाटी₹16,239₹14,886₹12,180
जलगांव₹16,239₹14,886₹12,180
इंदौर₹16,244₹14,891₹12,185
कानपुर₹16,254₹14,901₹12,195
सूरत₹16,244₹14,891₹12,185
नागपुर₹16,239₹14,886₹12,180
चंडीगढ़₹16,254₹14,901₹12,195
नासिक₹16,242₹14,889₹12,183
बैंगलोर₹16,239₹14,886₹12,180
अयोध्या₹16,254₹14,901₹12,195

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।