जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना
सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। जहां निवेशक सोच में पड़ गए हैं, वहीं खरीददारों के चेहरे खिल उठे हैं। आखिर कितनी सस्ती हुई चमकती धातु और किन शहरों में क्या है नया भाव जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

Updated:

Gold Price Today: सोने के भाव में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. कल सोमवार को जैसे ही बाजार खुला सोना एक बार फिर धड़ाम होकर गिरता नजर आया. कल 23 मार्च को सोने के भाव में करीब 1000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. ताजा आकड़ों से अनुसार आज 24 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव ₹13,579 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹12,449 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,188 प्रति ग्राम है. आज फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. हालांकि दिनभर में यह आकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो बीते करीब एक सप्ताह से रोजाना सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं इससे पहले भी करीब एक सप्ताह लगातार सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई थी. इन दो सप्ताह में केवल एक दिन 17 मार्च को सोने के भाव में 66 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. कल 23 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 1,032 रुपये की गिरावट आई थी. लगातार सोने के गिरते भाव से एक ओर जहां निवेशक चिंतित हैं, तो वहीं दूसरी ओर खरीददार को राहत मिल रही है.

विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव

विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव देखें तो आज 24 मार्च को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव ₹13,579 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹13,564, पटना में ₹13,569, लखनऊ में ₹13,579 और कोलकाता में ₹13,564 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में अलग-अलग टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण सोने के भाव में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।