जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर गिरावट, जानिए आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड

सोने की कीमतों में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां पहले लगातार तेजी देखने को मिली, वहीं अब अचानक गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। निवेशक और खरीदार दोनों ही सतर्क नजर आ रहे हैं, क्योंकि कीमतों का रुख कब बदल जाए, कहना मुश्किल है।

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज हुई है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली. वहीं आज भी कीमत गिरती नजर आ रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,080 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,824 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,313 प्रति ग्राम है. हालांकि यह शुरुआती कीमत है, दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमतों

पिछले दिनों की कीमतों पर नजर डालें तो बीते दिनों सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही 30 मार्च को 19 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इसके बाद दो दिनों तक लगातार कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई. इन दो दिनों में ही 24 कैरेट सोना 469 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया, लेकिन इसके अगले ही दिन 2 अप्रैल को सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

2 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 398 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा. वहीं 3 अप्रैल को वापस सोने की कीमत ने रफ़्तार पकड़ी और कीमत में 196 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 7 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,080 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,824 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,313 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।