जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Gold Price Today: सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

कई दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने को मिला है, जिसने बाजार का रुख बदल दिया है। निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए यह बदलाव चौंकाने वाला रहा। अलग-अलग शहरों में भी दामों में हल्का अंतर नजर आ रहा है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है।

Updated:

Gold Price Today: पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट झेल रहे सोने के दामों ने अब अचानक रफ्तार पकड़ ली है। कीमतों में आई इस तेज उछाल ने बाजार का रुख बदल दिया है और निवेशकों के साथ-साथ ग्राहकों को भी चौंका दिया है। कल 8 अप्रैल को सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं आज भी कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 9 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,398 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,116 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,553 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो बीते दो दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी. इस गिरावट के बीच कल 8 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत ने रफ्तार तेजी पकड़ी और कीमत में 398 रुपये प्रति ग्राम की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 365 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. आज फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 9 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,398 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,116 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,553 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,398 ₹14,116 ₹11,553
जयपुर ₹15,398 ₹14,116 ₹11,553
दिल्ली ₹15,398 ₹14,116 ₹11,553
पटना ₹15,388 ₹14,106 ₹11,543
मुंबई ₹15,383 ₹14,101 ₹11,538
अहमदाबाद ₹15,388 ₹14,106 ₹11,543
पुणे ₹15,383 ₹14,101 ₹11,538
कोलकाता ₹15,383 ₹14,101 ₹11,538
मेरठ ₹15,398 ₹14,116 ₹11,553
लुधियाना ₹15,398 ₹14,116 ₹11,553

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।