जरूर पढ़ें

Gold Price Today: हर दिन महंगा हो रहा सोना, कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Today: हर दिन महंगा हो रहा सोना, कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Price Today: हर दिन महंगा हो रहा सोना, कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज का ताजा भाव

पिछले एक सप्ताह से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिससे बाजार में हलचल मची हुई है। निवेशकों को फायदा हो रहा है, जबकि खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। जानिए आज अपने शहर में सोने का ताजा भाव.

Updated:

Gold Price Today: बीते करीब एक सप्ताह से लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है. रोजाना बढ़ती कीमत थमने का नाम ही नहीं ले रही है. सोने की कीमतों में आई इस तेजी से एक ओर जहां निवेशक राहत की सांस ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खरीददार परेशान हैं.
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 2 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,311 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,036 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,487 प्रति ग्राम है. फिलहाल सोने के भाव में रोजाना की तरह मामूली बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन यह आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो 27 मार्च से रोजाना सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कल 1 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 344 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो कि इस हफ्ते भर की बढ़ोतरी में सबसे अधिक है. इस बढ़ोतरी के बाद महज 7 दिनों में सोना करीब 850 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 2 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,311 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,036 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,487 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,311 ₹14,036 ₹11,487
जयपुर ₹15,311 ₹14,036 ₹11,487
दिल्ली ₹15,311 ₹14,036 ₹11,487
पटना ₹15,301 ₹14,026 ₹11,477
मुंबई ₹15,296 ₹14,021 ₹11,472
अहमदाबाद ₹15,301 ₹14,026 ₹11,477
पुणे ₹15,296 ₹14,021 ₹11,472
कोलकाता ₹15,296 ₹14,021 ₹11,472
मेरठ ₹15,311 ₹14,036 ₹11,487
लुधियाना ₹15,311 ₹14,036 ₹11,487

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।