Gold Price Today: सोने के भाव में आई नरमी थमने का नाम नहीं ले रही है. आज गुरुवार को सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. इस सप्ताह की शुरुआत भले भी बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई थी, लेकिन अब कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले अपने शहर में सोने का ताजा भाव जरूर देख लें.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 25 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,447 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,244 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,839 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 275 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बढ़ोतरी के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 43 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 40 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 338 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 310 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. कल बुधवार को भी क्रमशः 27 और 25 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 25 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,447 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,244 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,839 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24K (प्रति ग्राम) | 22K (प्रति ग्राम) | 18K (प्रति ग्राम) |
|---|
| लखनऊ | ₹14,447 | ₹13,244 | ₹10,839 |
| जयपुर | ₹14,447 | ₹13,244 | ₹10,839 |
| दिल्ली | ₹14,447 | ₹13,244 | ₹10,839 |
| पटना | ₹14,437 | ₹13,234 | ₹10,829 |
| मुंबई | ₹14,432 | ₹13,229 | ₹10,824 |
| अहमदाबाद | ₹14,437 | ₹13,234 | ₹10,829 |
| पुणे | ₹14,432 | ₹13,229 | ₹10,824 |
| कोलकाता | ₹14,432 | ₹13,229 | ₹10,824 |
| मेरठ | ₹14,447 | ₹13,244 | ₹10,839 |
| लुधियाना | ₹14,447 | ₹13,244 | ₹10,839 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।