Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए ताजा रेट

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह की शुरुआत में बड़ी कमी के बाद मंगलवार को भी गोल्ड रेट नरम रहे। ऐसे में सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। जानिए आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव।
विषयसूची
Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. कल सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में ही 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं आज मंगलवार को भी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. लगातार हो रही इस गिरावट से बाजार में भी हलचल मची हुई है. ऐसे में अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले सोने का ताजा भाव जरूर जान लें.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 30 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,207 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,024 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,659 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 213 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 195 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 202 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 185 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 30 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,207 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,024 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,659 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24 कैरेट (प्रति ग्राम) | 22 कैरेट (प्रति ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति ग्राम) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹14,207 | ₹13,024 | ₹10,659 |
| जयपुर | ₹14,207 | ₹13,024 | ₹10,659 |
| दिल्ली | ₹14,207 | ₹13,024 | ₹10,659 |
| पटना | ₹14,197 | ₹13,014 | ₹10,649 |
| मुंबई | ₹14,192 | ₹13,009 | ₹10,644 |
| अहमदाबाद | ₹14,197 | ₹13,014 | ₹10,649 |
| पुणे | ₹14,192 | ₹13,009 | ₹10,644 |
| कोलकाता | ₹14,192 | ₹13,009 | ₹10,644 |
| मेरठ | ₹14,207 | ₹13,024 | ₹10,659 |
| लुधियाना | ₹14,207 | ₹13,024 | ₹10,659 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

