Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: सोने के दाम में जोरदार उछाल, खरीदने से पहले देखें ताजा रेट

Gold Price Today: सोने के दाम में जोरदार उछाल, खरीदने से पहले देखें ताजा रेट
Gold Price Today: सोने के दाम में जोरदार उछाल, खरीदने से पहले देखें ताजा रेट

8 मार्च को सोने के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है। कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से निवेशकों को फायदा हुआ है, लेकिन आम खरीदारों के लिए सोना खरीदना महंगा हो गया है। यहां जानिए सोने का ताजा भाव.

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहता है. कभी अचानक कीमत में बड़ी गिरावट आ जाती है तो कभी भाव आसमान छूने लगते हैं. यही वजह है कि लोग रोजाना सोने-चांदी के भाव जानने को बेताब रहते हैं. आज 8 मार्च को सोने के भाव में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है. सोने की कीमत में आज कोई मामूली नहीं बल्कि बड़ी उछाल देखने को मिली है. अचानक हुए इस बढ़ोतरी से एक ओर जहां निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तो वहीं दूसरी ओर आम खरीदार के चेहरे मुरझा गए.

आज सोने का भाव

आज 8 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 16,380 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 15,015 रुपये और  18 कैरेट सोने का भाव 12,288 रुपये प्रति ग्राम है. एक दिन पहले यानी कल 7 मार्च को सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. कल 7 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 16,127 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,784 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,099 रुपये प्रति ग्राम थी. आज सोने की कीमत में 252 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

विभिन्न शहरों में सोने का भाव

भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,380 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में 16,364 रुपये, पटना में 16,370 रुपये, कोलकाता में 16,364 रुपये और सूरत में 16,370 रुपये प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में भी हल्का फर्क देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।