Rashtra Bharat Logo

Gold Price Weekly Update: सोना हुआ सस्ता! 22 कैरेट में बड़ी गिरावट; जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

Gold Price Weekly Update: सोना हुआ सस्ता! 22 कैरेट में बड़ी गिरावट; जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए ताजा रेट

सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। इस सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। खासकर 22 कैरेट सोना काफी सस्ता हुआ है। आइए जानते हैं पूरे सप्ताह का हाल और विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह की शुरुआत में दो दिनों तक भाव स्थिर रहे, लेकिन इसके बाद लगभग हर दिन कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. लगातार गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में भी हलचल बनी रही.

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन दिलचस्प स्थिति देखने को मिली. एक ओर 22 कैरेट सोने की कीमत में 275 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर 24 कैरेट सोना 3 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया.

हालांकि पूरे सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 कैरेट सोने के भाव में कुल 128 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 395 रुपये प्रति ग्राम तक टूट गई. सोने के दाम में आई यह नरमी खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,591 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,015 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,699 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

हफ्ते भर की कीमत पर एक नजर डालें तो इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 82 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 75 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद अगले दो दिनों तक कीमत स्थिर रहे. इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं शुक्रवार को क्रमशः 38 और 35 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. और फिर सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को एक ओर 22 कैरेट सोने की कीमत में 275 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर 24 कैरेट सोना 3 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 7 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,591 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,015 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,699 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट (24K)22 कैरेट (22K)18 कैरेट (18K)
लखनऊ₹15,591₹14,015₹11,699
जयपुर₹15,591₹14,015₹11,699
दिल्ली₹15,591₹14,015₹11,699
पटना₹15,581₹14,005₹11,689
मुंबई₹15,273₹14,000₹11,455
अहमदाबाद₹15,581₹14,005₹11,689
पुणे₹15,273₹14,000₹11,455
कोलकाता₹15,273₹14,000₹11,455
मेरठ₹15,591₹14,015₹11,699
लुधियाना₹15,591₹14,015₹11,699

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।