Rashtra Bharat Logo

Gold Price Weekly Update: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, जानिए एक सप्ताह में कितना महंगा हुआ सोना

Gold Price Weekly Update: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, जानिए एक सप्ताह में कितना महंगा हुआ सोना
Gold Price Today: महंगा हुआ सोना! कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती दिनों में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से बाजार गर्म रहा, लेकिन सप्ताह के अंत में बड़ी गिरावट ने खरीदारों को राहत दी। अलग-अलग शहरों में भी सोने के दाम में अंतर देखने को मिला, जानिए सोने का ताजा भाव.

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह के शुरुआत में जहां सोने ने तेज रफ्तार पकड़ी, तो वहीं सप्ताह के अंत में रफ्तार धीमी होती नजर आयी. शुरुआती चार दिनों तक सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे बाजार में हलचल मच गयी. वहीं सप्ताह के अंत में दो दिन हुई बड़ी गिरावट ने खरीददारों को बड़ी राहत दी. कुल मिलाकर इस सप्ताह सोने की कीमत में 458 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 17 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,708 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,400 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,785 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

हफ्ते भर की कीमतों पर एक नजर डालें तो इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 109 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 100 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इसके अगले दिन मंगलवार को क्रमशः 54 और 50 रुपये की बढ़ोतरी और बुधवार को इस सप्ताह की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने की कीमत में 802 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 735 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं गुरुवार को 11 और 30 रुपये प्रति ग्राम की तेजी दर्ज हुई.

इन चार दिनों में सोने के भाव में 976 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद कल 15 मई को अचानक रुख बदला और लगातार तेजी के बाद सोना आख़िरकार नीचे गिरा. 24 कैरेट सोने के भाव में 420 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 402 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं कल सप्ताह के अंतिम दिन क्रमशः 98 और 90 रुपये की गिरावट देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 17 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,708 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,400 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,785 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।