Rashtra Bharat Logo

Gold Rate: मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Gold Rate: मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी
Gold Price
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

Gold Rate: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 59 रुपये की तेजी के साथ 77,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2025 माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 59 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,264 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,654.69 डॉलर प्रति औंस हो गया।