Rashtra Bharat Logo

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी जबरदस्त गिरावट, जानिए ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। खासतौर पर चांदी में बड़ी कमी आई है। निवेशकों की नजर अब बाजार खुलने पर टिकी है। जानिए सोना चांदी का ताजा भाव

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. महज चार दिनों में चांदी 30,000 रुपये सस्ता हो गया है. वहीं 24 कैरेट सोने के भाव में भी 1,200 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. ताजा आकड़ों के अनुसार आज 22 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,612 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,395 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,963 प्रति ग्राम है. वहीं आज 22 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹245 प्रति ग्राम है. जबकि एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर नजर डालें तो कल 21 मार्च को 24 कैरेट सोना 294 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था, जिसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,612 प्रति ग्राम था. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,395 प्रति ग्राम था. चांदी की कीमत देखें तो कल 21 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. कल चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. इस बड़ी गिरावट के बाद चांदी का भाव ₹2,45,000 प्रति किलो था.

मालूम हो कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण सोने-चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. कल सोमवार को बाजार खुलने के बाद वापस कीमत में गिरावट या बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

विभिन्न शहरों में सोने-चांदी का भाव

विभिन्न शहरों में आज 22 मार्च को सोने-चांदी की कीमत देखें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹14,612 प्रति ग्राम है. वहीं चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में सोने का भाव ₹14,597, पटना में ₹14,602, कोलकाता में ₹14,597 और लखनऊ में ₹14,612 प्रति ग्राम है. सभी मुख्य शहरों में चांदी की कीमत आज सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अलग-अलग शुल्क के कारण सोने-चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।