Rashtra Bharat Logo

महंगाई की मार! रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कमर्शियल के दाम 115 रुपये बढ़े

महंगाई की मार! रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कमर्शियल के दाम 115 रुपये बढ़े
गैस बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन नहीं 35 दिनों में बुक होगा सिलेंडर

LPG Gas Price: महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 115 रुपये तक बढ़ गए हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

LPG Gas Price: मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध के बीच आम जनता की जेब पर बड़ा झटका लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है. गैस सिलेंडर की नई कीमत आज 7 मार्च से ही लागू हो गए हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट में भी गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. आज से आपको गैस सिलेंडर बढ़ी हुई कीमत पर मिलेगा.

घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 14.2kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. वहीं कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। मालूम हो कि लोकल सेल्स टैक्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमत होते हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत

इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG की कीमत अब दिल्ली में 1883 रुपये है। वहीं मुंबई में 1835 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये है।

3 महीनों में चौथी बार बढ़े दाम

उल्लेखनीय है कि 3 महीनों में चौथी बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 1 मार्च 2026 को हुई बढ़ोतरी से पहले फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि दिसंबर 2025 में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 के बाद से नहीं बढ़ी थी.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।