Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए ताजा भाव
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद भारत में नहीं घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का बड़ा ऐलान!

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम पर दिखने लगा है। कई शहरों में ईंधन की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि महानगरों में रेट स्थिर बने हुए हैं।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और इसका असर अब देश के घरेलू बाजार में भी दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में आज पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 94.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 22 पैसे बढ़कर 88.03 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 20 पैसे बढ़कर 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 105.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 11 पैसे बढ़कर 91.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

अगर देश के चारों बड़े महानगरों की बात करें तो वहां कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 102.07 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट पर पड़ता है। इसी वजह से देश के अलग-अलग शहरों में समय-समय पर कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।