Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली, मुंबई और पटना समेत बड़े शहरों में क्या है भाव

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए दिल्ली, मुंबई और पटना समेत बड़े शहरों में क्या है भाव
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानिए सस्ता हुआ या और बढ़ गए दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बीच 15 मार्च के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। दिल्ली, मुंबई, पटना समेत कई बड़े शहरों में कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है। हालांकि पिछले कुछ समय से सरकारी तेल कंपनियां कीमतों में बड़े बदलाव से बचती नजर आ रही हैं। इसी बीच 15 मार्च के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं, जिनमें अलग-अलग शहरों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल के भाव

आज जारी दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹104.21 प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और चेन्नई में ₹100.75 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49, बेंगलुरु में ₹102.92 और हैदराबाद में ₹107.46 प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में पेट्रोल ₹104.72, लखनऊ में ₹94.69 और पटना में ₹105.58 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है।

विभिन्न शहरों में डीजल के भाव

अगर डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में यह ₹92.15 प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में डीजल ₹90.76 और चेन्नई में ₹92.34 प्रति लीटर है। वहीं अहमदाबाद में डीजल ₹90.17, बेंगलुरु में ₹89.02 और हैदराबाद में ₹95.70 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। लखनऊ में डीजल ₹87.80, पुणे में ₹90.57 और पटना में ₹93.80 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

दरअसल अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और स्थानीय शुल्क की वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों में शहर के हिसाब से अंतर देखने को मिलता है। यही कारण है कि देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग रहती हैं।

भारत में कितना है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक

इधर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और समुद्री मार्गों में रुकावट की खबरों के बीच ईंधन की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी। इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साफ किया है कि भारत के पास कच्चे तेल और ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और देश में पेट्रोल, डीजल या विमानन ईंधन की आपूर्ति को लेकर फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर एलपीजी की आपूर्ति में देरी की स्थिति से निपटने के लिए केरोसिन का उत्पादन भी बढ़ाया गया है, ताकि आम लोगों को खाना पकाने के लिए वैकल्पिक साधन मिल सके।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।