Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: महंगाई का झटका! एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ें पेट्रोल-डीजल के भाव, देखिए अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price Today: महंगाई का झटका! एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ें पेट्रोल-डीजल के भाव, देखिए अपने शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत नहीं, 11 दिनों में 4 बार बढ़ चुकी हैं कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए हैं। एक हफ्ते में दूसरी बार दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। परिवहन लागत बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में सब्जियों, राशन और जरूरी सामानों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने फिर से ईंधन के दाम बढ़ा दिए। इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है। मालूम हो बीते शुक्रवार को ही तेल कंपनियां लगभग 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी कर चुकी थीं। यानी सिर्फ एक हफ्ते के भीतर आम जनता को दूसरी बार महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

इस लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी हों, ऑटो-टैक्सी चालक, किसान या छोटे कारोबारी हर वर्ग की चिंता बढ़ गई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहरपेट्रोल कीमत (₹/लीटर)बढ़ोतरीडीजल कीमत (₹/लीटर)बढ़ोतरी
दिल्ली₹98.64₹0.87₹91.58₹0.91
मुंबई₹107.59₹0.91₹94.08₹0.94
कोलकाता₹109.70₹0.96₹96.07₹0.94
चेन्नई₹104.49₹0.82₹96.11₹0.86

 तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव की वजह से यह स्थिति बनी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा हॉर्मुज़ स्ट्रेट से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका ने वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों को लगातार ऊंचाई पर बनाए रखा है। इसका असर भारतीय तेल कंपनियों पर भी पड़ा है, जिन्हें लागत और बिक्री मूल्य के बीच भारी अंतर झेलना पड़ रहा था।

और बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ?

तेल कंपनियों का कहना है कि पिछले सप्ताह हुई बढ़ोतरी से घाटे में कुछ कमी आई थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कीमतों में फिर इजाफा करना जरूरी हो गया। बाजार जानकारों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

आम लोगों पर पड़ेगा असर

इस बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर माल ढुलाई और परिवहन क्षेत्र पर पड़ने वाला है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर धीरे-धीरे फल, सब्जी, दूध और रोजमर्रा की अन्य जरूरी चीजों की कीमतों पर भी दिखाई देगा। ऐसे में आम लोगों की चिंता अब सिर्फ पेट्रोल पंप तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि रसोई और घरेलू बजट तक पहुंच चुकी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।