Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: कहीं बढ़ तो नहीं गए दाम? टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए आज का रेट

Petrol-Diesel Price Today: कहीं बढ़ तो नहीं गए दाम? टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए आज का रेट
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल भरवाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच तेल कंपनियों ने आज नए रेट जारी कर दिए हैं। कुछ शहरों में कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले महीने लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ा। वहीं जून की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि इस बीच वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 2 जून के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं।

ब्रेंट क्रूड की कीमत में बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज ब्रेंट क्रूड 0.28 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 95.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं WTI क्रूड भी 0.27 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 92.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता और चेन्नई में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7799.55
लखनऊ102.0599.28
देहरादून100.2097.10
जयपुर112.6697.78
पटना112.7099.87
चंडीगढ़101.5389.63
भोपाल114.6599.74
रायपुर107.96101.17

पिछले महीने 7.50 रुपये तक बढ़े थे दाम

गौरतलब है कि मई महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई थी। 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि हुई थी। इसके बाद 19 मई, 23 मई और 25 मई को भी कीमतों में लगातार इजाफा किया गया। कुल मिलाकर पिछले महीने पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

कई राज्यों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

इस बढ़ोतरी के बाद बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब या उससे ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल तेल कंपनियों द्वारा कीमतों को स्थिर रखने से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर बाजार की नजर बनी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।