Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम गिरे, कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आज का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम गिरे, कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आज का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम गिरे, कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें आज का लेटेस्ट रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटकर 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है, लेकिन इसका फायदा अभी तक आम लोगों को नहीं मिला है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं। जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट और पूरी अपडेट।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल एक बार फिर 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जो युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के लगभग बराबर माना जा रहा है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं, लेकिन रविवार को जारी ताजा रेट में कीमतें स्थिर रहीं।

पिछले महीने बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

युद्ध के दौरान बढ़ती लागत का असर भारत में भी देखने को मिला। करीब चार साल बाद 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद मई में तीन और बार दाम बढ़े, जिससे पेट्रोल और डीजल कुल 7.60 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए। हालांकि अब कच्चे तेल के सस्ता होने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है।

कंपनियों को हुआ बड़ा नुकसान

जानकारों का कहना है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचाई पर थीं, तब सरकारी तेल कंपनियों को प्रतिदिन करीब 1,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में कंपनियां पहले उस नुकसान की भरपाई करना चाहेंगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यदि कच्चे तेल की कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं, तो क्या पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कटौती की जाएगी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7699.55
गुरुग्राम102.9795.64
नोएडा101.9695.44
बेंगलुरु111.6899.56
भुवनेश्वर108.97100.68
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर113.1998.25
लखनऊ101.8695.36
पटना113.3799.46
तिरुअनंतपुरम115.49104.40

 

 

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।