Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: चुनाव के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: चुनाव के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए ताजा भाव
Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हुईं, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है। सोशल मीडिया पर कीमत बढ़ोतरी की अफवाहें भी फैलीं, जिन्हें सरकार ने पूरी तरह खारिज किया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: 5 राज्यों के चुनावी माहौल के बाद आज 30 अप्रैल की सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने सुबह 6 बजे ताजा कीमतें अपडेट कीं। राहत की बात यह है कि देश में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल ने आम लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। खास बात यह है कि अप्रैल 2022 से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में चुनाव के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका लगा रहे लोगों को फिलहाल राहत मिली है।

वैश्विक बाजार में तेल हुआ महंगा

लेकिन दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार से अच्छी खबर नहीं है। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। ब्रेंट क्रूड 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड करीब 106 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। युद्ध से पहले यही कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी। यानी वैश्विक बाजार में तेल लगभग दोगुना महंगा हो चुका है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह

सोशल मीडिया पर चुनाव के बाद पेट्रोल में ₹10 और डीजल में ₹12.50 प्रति लीटर बढ़ोतरी के दावे भी वायरल हुए, लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया। सरकार ने साफ कहा है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो वहां ईंधन की कीमतें कहीं ज्यादा दबाव बना रही हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल ₹133.56 प्रति लीटर बिक रहा है, चीन में ₹125.71, श्रीलंका में ₹135.13, नेपाल में ₹137.13, बांग्लादेश में ₹107.78, म्यांमार में ₹147.25 और भूटान में ₹102.78 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। इन आंकड़ों से साफ है कि भारत में अभी भी कई पड़ोसी देशों की तुलना में ईंधन की कीमतें नियंत्रित हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।