Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ सस्ता, क्या अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें ताजा अपडेट

Petrol-Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ सस्ता, क्या अब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें ताजा अपडेट
Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ सस्ता, फिर भी नहीं मिली राहत; जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जिससे पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में सवाल है कि आम लोगों को राहत कब मिलेगी?

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिनों में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दोनों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उम्मीद थी कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार, 7 जून 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को फिलहाल महंगे ईंधन से राहत नहीं मिली है।

11 दिनों में चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी

दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां बीते 11 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में क्रमशः 87 पैसे और 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। वहीं 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। लगातार बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को कीमतों में कटौती का इंतजार है।

चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर डीजल की कीमत दिल्ली में 95.20 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये, पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये, जबकि रांची में पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर के साथ सूची में सबसे महंगे शहरों में शामिल है।

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल में नरमी का रुख रहा। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 2.04 फीसदी यानी 1.94 डॉलर की गिरावट के साथ 93.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ 90.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के कारण घरेलू ईंधन कीमतों में फिलहाल तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेल कंपनियों के अगले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।