Rashtra Bharat Logo

शेयर बाजार में भारी गिरावट, दो दिन में डूबे 14 लाख करोड़, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

शेयर बाजार में भारी गिरावट, दो दिन में डूबे 14 लाख करोड़, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम
शेयर बाजार में भारी गिरावट, दो दिन में डूबे 14 लाख करोड़, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

शेयर बाजार में लगातार गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। दो दिनों में करीब 14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों से बाजार में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। कल गुरुवार को जहां निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, वहीं आज शुक्रवार को भी बाजार में गिरावट जारी रही और करीब 8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति साफ हो गई। इस तरह सिर्फ दो दिनों में ही निवेशकों को लगभग 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

बैंक निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

बाजार में गिरावट का असर बीएसई के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी पड़ा है। अब यह घटकर करीब 432 लाख करोड़ रुपये रह गया है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 1300 अंक टूटकर 74,730 के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 453 अंक गिरकर 23,185 के स्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग सेक्टर भी इस गिरावट से बच नहीं पाया और बैंक निफ्टी में भी 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

करीब 27 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से ज्यादातर के शेयर लाल निशान में रहे। करीब 27 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि सिर्फ तीन शेयर ही बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। टाटा स्टील, बीईएल, इंडिगो और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयरों में करीब 6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

क्या है गिरावट की बड़ी वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी है। खबर है कि ईरान ने दो तेल टैंकरों पर हमला किया है, जिसके बाद दुनिया भर में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं।

बाजार पर एक और दबाव विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी है। आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। वहीं निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक पर भी टिकी हुई है, जिसमें ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह या सिफ़ारिश न समझें। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिमपूर्ण है। कृपया निवेश से पहले सभी दस्तावेज़ ध्यान से पढ़ें और केवल SEBI-रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार से परामर्श करें। इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय या हानि की ज़िम्मेदारी लेखक/प्रकाशक की नहीं होगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।