Rashtra Bharat Logo

Paschim Bardhaman News: जमीन के पट्टे के नाम पर पैसे लेने के आरोप को लेकर दुर्गापुर में अनोखा विरोध

Paschim Bardhaman News: जमीन के पट्टे के नाम पर पैसे लेने के आरोप को लेकर दुर्गापुर में अनोखा विरोध
TMC leader omelet protest land patta scam: जमीन के पट्टे के नाम पर पैसे लेने के आरोप को लेकर दुर्गापुर में अनोखा विरोध (Image: AI)

TMC leader omelet protest land patta scam: दुर्गापुर के महानंदा कॉलोनी इलाके में जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप को लेकर लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि वर्षों बाद भी न पट्टा मिला और न पैसे वापस हुए। पूर्व पार्षद की अनुपस्थिति में उनके करीबी बताए जाने वाले नेता सुकुमार चक्रवर्ती को ऑमलेट खिलाकर लोगों ने जवाब मांगा।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

जमीन के पट्टे को लेकर लोगों में बढ़ी नाराजगी

TMC leader omelet protest land patta scam: दुर्गापुर (पश्चिम बर्धमान): जमीन का सरकारी पट्टा दिलाने के नाम पर आम लोगों से पैसे लेने के आरोप को लेकर दुर्गापुर के वार्ड नंबर 41 में शनिवार को अनोखा विरोध-प्रदर्शन हुआ। विदाई ले चुके तृणमूल पार्षद शिपुल साहा के न मिलने पर गुस्साए इलाकावासियों ने उनके करीबी माने जाने वाले स्थानीय तृणमूल नेता सुकुमार चक्रवर्ती को डिमलेट (अंडे का ऑमलेट) खिलाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया।

मौके पर पहुँचे संवाददाता एकबाल के अनुसार यह घटना दुर्गापुर की महानंदा कॉलोनी में हुई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब चार साल पहले महानंदा कॉलोनी, बीरभानपुर और आसपास के इलाकों के कई लोगों से सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने का वादा करके पैसे वसूले गए थे। इतने लंबे समय बाद भी न पट्टा मिला और न रकम वापस आई।

ऑमलेट खिलाकर जताया गया अनोखा विरोध प्रदर्शन

शनिवार रात महानंदा कॉलोनी में एक शिक्षक के घर से पट्टे से संबंधित कई भरे हुए फॉर्म बरामद हुए। इलाकेवासियों का दावा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद माहौल प्रतिकूल देखकर कुछ तृणमूल नेताओं ने ये फॉर्म वहाँ छोड़ दिए।

इसके बाद आक्रोशित निवासी हाथों में वे फॉर्म और झाड़ू लेकर सड़क पर उतर आए। शिपुल साहा के करीबी बताए जाने वाले सुकुमार चक्रवर्ती को बुलाकर उन्हें ऑमलेट खिलाया गया और पट्टे के नाम पर जमा रकम का हिसाब माँगा गया। सुकुमार चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और पूरी जानकारी शिपुल साहा ही दे सकते हैं।

अब नजरें शिपुल साहा पर टिकी हैं  इलाकेवासी उनसे सीधे जवाब की माँग कर रहे हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।