Rashtra Bharat Logo

कोलकाता: ट्रांसजेंडर संतान ने पिता पर किया हमला, इलाके में तनाव

कोलकाता: ट्रांसजेंडर संतान ने पिता पर किया हमला, इलाके में तनाव
कोलकाता: ट्रांसजेंडर संतान ने पिता पर किया हमला

कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र के अरविंद बसु नगर में एक ट्रांसजेंडर संतान पर अपने पिता दिलीप दत्त पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। घायल पिता का अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र स्थित अरविंद बसु नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि एक ट्रांसजेंडर संतान ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पिता दिलीप दत्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने पिता पर कई बार धारदार हथियार से वार किया। हमले में घायल दिलीप दत्त लहूलुहान हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

आरोपी ने खुद को घर के अंदर किया बंद

घटना के बाद आरोपी घर के अंदर बंद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर सरसुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपी को न तो हिरासत में लिया जा सका है और न ही गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।