Rashtra Bharat Logo

Silver Rate: कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Silver Rate: कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Silver Price
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

Silver Rate: कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 199 रुपये की गिरावट के साथ 90,984 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च 2025 महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 199 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90,984 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 24,082 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.50 डॉलर प्रति औंस रह गयी।