जरूर पढ़ें

Silver Price Today: 10 हजार की गिरावट के बाद आज फिर लुढ़के चांदी के दाम, जानें ताजा भाव

Silver Price Today: 10 हजार की गिरावट के बाद आज फिर लुढ़के चांदी के दाम, जानें ताजा भाव
Silver Price Today: 10 हजार की गिरावट के बाद आज फिर लुढ़के चांदी के दाम, जानें ताजा भाव

चांदी की कीमत में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। करीब 10 हजार रुपये की गिरावट के बाद आज भी चांदी के दाम में फिर कमी दर्ज की गई है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बाजार पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी हुई है।

Updated:

Silver Price Today: चांदी की कीमत में कल हुई बड़ी गिरावट के बाद आज भी हल्की कमी आई है. हालांकि कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज हुई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 13 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹279.90 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,79,900 है. प्रति किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट हुई है.

10,000 रुपये की बड़ी गिरावट

बड़ी गिरावट की बात करें तो कल 12 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. अचानक चांदी धड़ाम हुई और कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. इस गिरावट से एक ओर जहां निवेशकों की सांसे अटकी तो वहीं दूसरी ओर आम खरीददारों को बड़ी राहत मिली. इस बड़ी गिरावट के बाद कल चांदी की कीमत ₹280 प्रति ग्राम और ₹2,80,000 प्रति किलो हो गयी थी. इससे पहले 11 मार्च को चांदी की कीमत ₹2,90,000 प्रति किलो थी.

विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज 13 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,799 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹2,799, लखनऊ में ₹2,799 और पटना में भी चांदी की कीमत ₹2,799 रुपये प्रति 10 ही है. आज कई प्रमुख शहरों में कीमत एक सामान देखने को ही मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।