Silver Price Today: चांदी की कीमत में आज फिर से बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 14 मार्च को चांदी की कीमत ₹279.90 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 1 किलो चांदी का भाव ₹2,79,900 है. लगातार कीमत में आ रही गिरावट से एक ओर जहां निवेशकों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है. वहीं दूसरी ओर आम खरीददारों के मन में राहत की उम्मीद है.
10,000 रुपये की बड़ी गिरावट
चांदी की कीमत में लगातार हो रही गिरावट की बात करें तो 12 मार्च को चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. अचानक चांदी लुढ़क कर 10,000 रुपये सस्ता हुआ था. वहीं कल 13 मार्च को चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई थी. लेकिन आज 14 मार्च को एक बार फिर चांदी की भाव में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि बीते दिनों के मुकाबले आज की गिरावट मामूली है.
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 14 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव 2,799 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, पटना, जयपुर समेत कई मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत सामान्य ही है. हालांकि कुछ अन्य शहरों में चांदी की कीमत में अंतर देखने को मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।