Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. कल सोमवार को चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट के बाद आज मंगलवार को एक बार फिर चांदी के भाव गिर गए हैं. हालांकि कल के मुकाबले आज मामूली गिरावट दर्ज हुई है. ताजा आकड़ों के अनुसार आज 17 मार्च को भारत में चांदी की कीमत ₹269.90 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 1 किलो चांदी का भाव ₹2,69,900 है.
₹20,000 सस्ता हुआ सिल्वर
चांदी की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर एक नजर डालें तो कल 16 मार्च को चांदी के भाव 5000 रुपये नीचे गिर गए थे. इससे पहले भी 14 मार्च को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. इतना ही नहीं 12 मार्च को निवेशकों को बड़ा झटका देते हुए चांदी अचानक धड़ाम हुआ और इसके भाव 10,000 रुपये गिर गए थे. महज 6 दिनों में चांदी 20,000 से अधिक सस्ता हो चूका है. लगातार गिरती कीमतों ने निवेशकों की दिल की धड़कने बढ़ा दी है.
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत
विभिन्न शहरों में चांदी की कीमत देखें तो आज 17 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2699 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना, पुणे और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज चांदी की कीमत लगभग सामान्य देखने को मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।