Silver Price Today: लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज एक बार फिर चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. दो दिनों की स्थिरता के बाद आज 31 मार्च को चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गयी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 31 मार्च को भारत में चांदी का भाव ₹244.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2,44,900 है. फिलहाल तो चांदी की कीमत में मामूली गिरावट ही दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में कभी भी यह आंकड़े बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते कई दिनों से चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. 27 मार्च को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. वहीं 28 मार्च को चांदी ने वापस रफ़्तार पकड़ ली थी, जिसके बाद कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इसके बाद दो दिनों तक कीमत स्थिर रही और आज वापस किंत में गिरावट दर्ज हुई है. आज फ़िलहाल 100 रुपये की कमी देखने को मिल रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 31 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव ₹₹2,449 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।