Silver Price Today: पिछले पांच दिनों से चांदी के दाम जहां एक ही स्तर पर टिके हुए थे, वहीं आज अचानक बाजार ने करवट ले ली। कीमतों में आई गिरावट ने न सिर्फ खरीदारों का ध्यान खींचा है, बल्कि निवेशकों के बीच भी हलचल बढ़ा दी है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 8 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है. कीमत में गिरावट की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. फिलहाल मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन यह आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो 2 अप्रैल को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. इसके बाद 3 अप्रैल से चांदी की कीमत ₹2,50,000 पर स्थिर बनी हुई थी. करीब पांच दिनों तक चांदी की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और अब अचानक हुई इस गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।