Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक बार फिर हल्की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में चांदी का लेटेस्ट रेट।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में ही चांदी के भाव में 5,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. बीते सप्ताह भी कई दिनों तक कीमतों में नरमी रही, जबकि कुछ दिनों तक भाव स्थिर बने रहे. कल मंगलवार को भी चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था. ऐसे में अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले जान लीजिए अपने शहर का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 10 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹259.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,59,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं कल मंगलवार को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 10 जून को चांदी की कीमत ₹2,599 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

