Silver Price Today: चांदी की कीमत में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. कल 10 अप्रैल को ही चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. और आज लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है. कीमतों में आई इस तेजी से एक ओर जहां निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर ग्राहक परेशान हैं.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹260.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,100 है. फिलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमतों पर नजर डालें तो बीते पांच दिनों से चांदी की कीमत ₹2,50,000 प्रति किलो के भाव पर स्थिर चल रही थी. इस ठहराव के बाद 8 अप्रैल को चांदी ने बड़ी छलांग मारी और कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. लेकिन, अगले ही दिन 5000 रुपये की बड़ी गिरावट आई. वहीं कल 10 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 11 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,601 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।