Silver Price Today: धड़ाम हुए चांदी के भाव, कीमत 2.5 लाख से भी कम, जानिए अपने शहर का नया रेट

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को 10,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट के बाद आज भी भाव कमजोर बने हुए हैं। ऐसे में चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। जानिए आपके शहर में चांदी का ताजा रेट।
विषयसूची
Silver Price Today: अगर आप भी चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है. दरअसल चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. कल बुधवार को एक ही झटके में चांदी के भाव 10,000 रुपये गिर गए. वहीं आज गुरुवार को भी कीमत में कमी देखने को मिल रही है. जानिए इस बड़ी गिरावट के बाद आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अगले दिन मंगलवार को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं कल बुधवार को कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 11 जून को चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

