Silver Price Today: महंगा हुआ चांदी! कीमत में जबरदस्त उछाल, देखिए अपने शहर का ताजा भाव

लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में फिर तेजी लौट आई है। शुक्रवार को आए बड़े उछाल के बाद शनिवार को भी चांदी महंगी हुई है। ऐसे में खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा रेट जानना जरूरी है। जानिए आज आपके शहर में चांदी का भाव।
विषयसूची
Silver Price Today: कई दिनों की गिरावट के बाद अब चांदी के भाव में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कल शुक्रवार को चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल आया. वहीं आज शनिवार को भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. बीते सप्ताह से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अब अचानक कीमत में हुई बड़ी बढ़ोतरी से बाजार में हलचल मची हुई है. जानिए इस बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 27 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹240.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,40,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन इसके अगले ही दिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन गुरुवार को वापस बड़ी गिरावट दर्ज हुई. चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं कल शुक्रवार को चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 27 जून को चांदी की कीमत ₹2,401 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

