Silver Price Today: पांच दिनों की स्थिर कीमत के बाद गिरा चांदी का भाव, जानिए लेटेस्ट रेट

लगातार पांच दिनों तक एक ही स्तर पर टिके रहने के बाद चांदी के बाजार में आखिरकार हलचल देखने को मिली है। गुरुवार को चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर इस बात पर टिकी है कि यह राहत आगे भी जारी रहेगी या बाजार फिर नया मोड़ लेगा।
विषयसूची
Silver Price Today: पिछले सप्ताह के अंत से ही चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं. बीते पांच दिनों की स्थिरता के बाद आज गुरुवार को कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि दिनभर में यह गिरावट कायम रहते हैं या वापस कीमत स्थिर हो जाएगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा. जानिए आज हुए गिरावट के बाद आपके शहर में चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 04 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹279.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,79,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत स्थिर कीमत के साथ हुई है. बीते सप्ताह के अंत से ही चांदी के भाव ₹2,80,000 पर स्थिर बने हुए हैं. हालांकि आज गुरुवार को कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 4 जून को चांदी की कीमत ₹2,799 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

