जरूर पढ़ें

Silver Price Today: इस सप्ताह जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ चांदी

Silver Price Today: इस सप्ताह जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ चांदी
Silver Price Today: इस सप्ताह जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ चांदी

Silver Price Today: इस सप्ताह चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बाद तेज उछाल देखने को मिला। शुरुआती स्थिरता के बाद अचानक तेजी आई, बीच में गिरावट भी दर्ज हुई, लेकिन अंत में बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। आखिर चांदी सस्ती हुई या महंगी, जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Updated:

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में इस सप्ताह जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. सप्ताह के शुरुआत में चांदी 2.5 लाख के भाव पर स्थिर चल रही थी, लेकिन इस स्थिरता के बाद आई जबरदस्त तेजी ने बाजार में हलचल मचा दी.

चांदी के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 12 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹260 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण चांदी की कीमत स्थिर है. वहीं कल सोमवार को बाजार खुलने के बाद वापस चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिलेगा.

हफ्तेभर में चांदी की कीमत

हफ्तेभर में चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो शुरुआत के दो दिन चांदी की कीमत 2.5 लाख के भाव पर स्थिर रही. वहीं 8 अप्रैल को 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. लेकिन, इसके अगले ही दिन 9 अप्रैल को 5000 रुपये की बढ़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अगले दिन 10 अप्रैल को वापस 5000 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद से चांदी की कीमत 2.6 लाख के भाव पर स्थिर है.

कुल मिलाकर इस सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. इस बड़ी बढ़ोतरी से एक ओर जहां निवेशकों को बड़ी राहत मिली, तो वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।