Rashtra Bharat Logo

Silver Price Weekly Update: दो हफ्तों में ₹20,000 तक गिरी चांदी की कीमत, खरीदारी का शानदार मौका

Silver Price Weekly Update: दो हफ्तों में ₹20,000 तक गिरी चांदी की कीमत, खरीदारी का शानदार मौका
Silver Price Weekly Update: दो हफ्तों में ₹20,000 तक गिरी चांदी की कीमत, खरीदारी का शानदार मौका

लगातार दूसरे सप्ताह चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। बीते दो सप्ताह में चांदी 20,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है। ऐसे में निवेश और खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Silver Price Weekly Update: इस पूरे सप्ताह चांदी की कीमत का ग्राफ कभी ऊपर, कभी नीचे तो कभी एकदम स्थिर नजर आया. सप्ताह की शुरुआत और अंत जहां स्थिर कीमत के साथ हुई, तो वहीं सप्ताह के बीच में चांदी की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला देखने को मिला.

कुल मिलाकर इस सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. बताते चलें बीते सप्ताह भी चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी. बीते दो सप्ताह में चांदी 20,000 रुपये सस्ती हो गयी है, तो ऐसे अगर आप चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए खरीदारी का बढ़िया मौका हो सकता है.

चांदी का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 28 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹240 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,40,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सो ने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत पर एक नजर

सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन इसके अगले ही दिन मंगलवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, लेकिन गुरुवार को वापस बड़ी गिरावट दर्ज हुई. चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहीं शुक्रवार को चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई और सप्ताह के अंत में कल शनिवार को चांदी के भाव स्थिर रहे.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 28 जून को चांदी की कीमत ₹2,400 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।