Rashtra Bharat Logo

IPL 2026 Final: बेंगलुरु में नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मैच, BCCI ने बदली जगह

IPL 2026 Final: बेंगलुरु में नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मैच, BCCI ने बदली जगह
IPL 2026 Final: बेंगलुरु में नहीं होगा IPL 2026 का फाइनल मैच, BCCI ने बदली जगह (Pic Credit- X @IPL)

IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू में बड़ा बदलाव हुआ है। फाइनल अब अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि बाकी मुकाबले धर्मशाला और चंडीगढ़ में होंगे। टिकट विवाद के चलते यह फैसला लिया गया। बड़े स्टेडियम और नए शहरों के साथ इस बार प्लेऑफ का रोमांच और भी खास होने वाला है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच नई हलचल पैदा कर दी है। इस बार IPL का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। वेन्यू में हुए इस बदलाव के पीछे टिकट विवाद को बड़ी वजह माना जा रहा है।

अहमदाबाद बना फाइनल का गढ़

BCCI ने IPL 2026 के प्लेऑफ वेन्यू तय कर दिए हैं। सबसे बड़ा मुकाबला यानि आईपीएक का फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह लगातार दूसरा मौका होगा जब अहमदाबाद IPL फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2022 और 2023 में भी यहां खिताबी मुकाबला हुआ था।

कहां होंगे बाकी बड़े मुकाबले?

IPL 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल भी सामने आ चुका है

  • क्वालिफायर-1: 26 मई, HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
  • एलिमिनेटर: 27 मई, न्यू चंडीगढ़
  • क्वालिफायर-2: 29 मई, न्यू चंडीगढ़
  • फाइनल: 31 मई, अहमदाबाद

बेंगलुरु क्यों पीछे रह गया?

IPL के नियमों के मुताबिक फाइनल मुकाबला आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर खेला जाता है। इस हिसाब से बेंगलुरु इस बार सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन हाल ही में सामने आए टिकट विवाद और मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याओं ने पूरा खेल बदल दिया।

सूत्रों के मुताबिक, टिकट बिक्री में पारदर्शिता और व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद BCCI ने जोखिम नहीं लिया और वेन्यू बदलने का फैसला किया।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां एक साथ लाखों फैंस मैच का आनंद ले सकते हैं। यानी फाइनल का माहौल पहले से भी ज्यादा भव्य और यादगार होने वाला है। हालांकि, बेंगलुरु के फैंस के लिए यह फैसला थोड़ा निराशाजनक जरूर हो सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार अहमदाबाद में कौन सी टीम ट्रॉफी उठाती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।