Rashtra Bharat Logo

CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक

CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक
CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक

जल्द ही CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने वाला है। DigiLocker और UMANG ऐप पर “Results Coming Soon” बैनर एक्टिव होने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा के जरिए अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

CBSE 12th Result 2026: लाखों छात्रों और उनके परिवारों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है।  दरअसल DigiLocker और UMANG ऐप पर “Class XII Results Coming Soon” का बैनर दिखाई देने लगा है।  इसके बाद माना जा रहा है कि बोर्ड आज या कल कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है।

DigiLocker ने भी ट्वीट करके संकेत दिया है कि CBSE बोर्ड का रिजल्ट जल्द आने वाला है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के स्कोरकार्ड देख सकें।

कैसे चेक करें रिजल्ट ?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्रों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरनी होगी। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

DigiLocker पर आसानी से देखें रिजल्ट

इसके अलावा DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए छात्रों को DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। फिर Education सेक्शन में जाकर CBSE विकल्प चुनना होगा। जरूरी जानकारी भरने के बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में छात्र UMANG ऐप और SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।