Rashtra Bharat Logo

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने खरीदा ₹38 करोड़ का लग्जरी फ्लैट

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने खरीदा ₹38 करोड़ का लग्जरी फ्लैट
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने खरीदा ₹38 करोड़ का लग्जरी फ्लैट (File Photo)

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड पर तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे। इनकी कुल कीमत करीब ₹38 करोड़ है। समुद्र किनारे स्थित यह प्रॉपर्टी प्रीमियम लोकेशन पर है और इसे लॉन्ग टर्म निवेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Pooja Dadlani: मुंबई के रियल एस्टेट बाजार से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लंबे समय से मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने परिवार के साथ मिलकर करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूजा गुरनानी उनके पति हितेश प्रकाश गुरनानी और पिता मोहन सियाराम दादलानी ने मुंबई के बांद्रा इलाके के कार्टर रोड पर स्थित ‘वरुण’ नाम की बिल्डिंग में तीन शानदार अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन तीनों फ्लैट्स की कुल कीमत करीब ₹38.21 करोड़ बताई जा रही है, यानी हर फ्लैट की कीमत लगभग ₹12.73 करोड़ है।

सी-फेसिंग अपार्टमेंट

यह प्रॉपर्टी सिर्फ कीमत में ही नहीं, बल्कि लोकेशन और सुविधाओं के लिहाज से भी बेहद खास है। ये सभी फ्लैट्स सी-फेसिंग हैं, यानी इनके सामने अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। मुंबई में समुद्र के किनारे घर होना अपने आप में एक लक्जरी माना जाता है और यही वजह है कि कार्टर रोड जैसे इलाकों में प्रॉपर्टी की डिमांड हमेशा हाई रहती है।

अपार्टमेंट की खासियत

इन अपार्टमेंट्स का कारपेट एरिया 1,511 वर्ग फुट है, जबकि हर फ्लैट के साथ 81 वर्ग फुट की बालकनी भी दी गई है। खास बात यह है कि हर यूनिट के साथ दो कार पार्किंग की सुविधा मिल रही है, यानी कुल छह पार्किंग स्पेस इस डील का हिस्सा हैं। तीनों फ्लैट्स 16वीं और 17वीं मंजिल पर स्थित हैं, जो इन्हें और भी एक्सक्लूसिव बनाते हैं।

फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है अपार्टमेंट

यह प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है और इसे ट्राइक्शा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डेवलप किया जा रहा है। उम्मीद है कि 31 दिसंबर 2028 तक इन फ्लैट्स का कब्जा मिल जाएगा। यानी यह डील सिर्फ लग्जरी रहने के लिए ही नहीं, बल्कि एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी देखी जा रही है।

इस हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन से सरकार को भी अच्छा खासा टैक्स मिला है। तीनों फ्लैट्स पर कुल ₹2.16 करोड़ से ज्यादा की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।