Rashtra Bharat Logo

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर! राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा तेज

जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर! राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा तेज
जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर! राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा तेज (Pic Credit- IG @shraddhakapoor)

Shraddha Kapoor Wedding: श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन परिवार तक को इसकी जानकारी नहीं है। मौसी के बयान ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है। राहुल मोदी संग रिश्ते की खबरें जारी हैं, पर आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Shraddha Kapoor Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। खासकर उनकी शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से उनका नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं।

श्रद्धा की मौसी ने शादी पर तोड़ी चुप्पी

इसी बीच अब श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर उनकी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे श्रद्धा की शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “सच में? मुझे तो इस बारे में कुछ भी नहीं पता।”

मौसी ने की श्रद्धा की तारीफ

तेजस्विनी कोल्हापुरे ने इस बातचीत में श्रद्धा कपूर की खूब तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि श्रद्धा ने अपने परिवार की पहचान को आगे बढ़ाया है। उनके अनुसार, श्रद्धा ने बहुत ही सादगी और गरिमा के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है, जो काबिले तारीफ है।मौसी ने यह भी बताया कि उनका और श्रद्धा का रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हैं और अक्सर फिल्मों के लुक, फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हालांकि, वे एक-दूसरे को सलाह तभी देते हैं, जब सच में उसकी जरूरत होती है।

राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा

अगर श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की बात करें, तो साल 2024 से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। कई बार उन्हें साथ में डिनर डेट और इवेंट्स में देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों को वेकेशन पर भी साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि आखिर श्रद्धा कब दुल्हन बनेंगी। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उनके शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।