Rashtra Bharat Logo

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल को लग चुका है अभिशाप

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल को लग चुका है अभिशाप
abhishek Banerjee Gyanesh Kumar controversy: कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की और बंगाल के अभिशाप की बात कही। (File Photo)

कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की और बंगाल के अभिशाप की बात कही।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर कही बड़ी बात

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बहुत तीखा हमला बोला है। अपनी आंखों की चिकित्सा कराकर कोलकाता लौटने के बाद अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एनओसी जारी किया जाना चाहिए ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे अंदरूनी सवाल

कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, कई लोगों को चिंता थी कि मैं बाहर जा रहा हूँ, वापस आऊंगा या नहीं। लेकिन मैं कोलकाता वापस आ गया हूँ। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एनओसी जारी किया जाना चाहिए ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वोटर लिस्ट में धांधली और महाभियोग को लेकर तीखा हमला

अभिषेक बनर्जी ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी ने सुनियोजित तरीके से वोटर लिस्ट में चोरी करवाकर बंगाल का चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि पहले भी चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाया गया था जिसे बिना कोई ठोस कारण बताए खारिज कर दिया गया था। आज़ाद भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। इसके अलावा संसद में नया कानून लाकर चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया ताकि प्रधानमंत्री अपनी पसंद के व्यक्ति को इस पद पर बैठा सकें। जो व्यक्ति सीधे प्रधानमंत्री के मनोनयन से इस कुर्सी पर बैठेगा वह निष्पक्ष काम कैसे कर सकता है।

जनता के अभिशाप और राजनीतिक भविष्य पर चेतावनी

टीएमसी सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता और आम लोगों का अभिशाप इन लोगों को जरूर लगेगा। उन्होंने कहा, जिन गरीब लोगों को वोट देने से रोका गया जो बुजुर्ग या गर्भवती महिलाएं लंबी कतारों में खड़े रहने के दौरान बेहाल हुईं और जिनकी जान तक चली गई, उनका यह आंसू और अभिशाप कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। बंगाल का कड़ा अभिशाप इन्हें लग चुका है। उन्होंने दावा किया कि ताकत के बल पर भले ही बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश की गई हो लेकिन आने वाले समय में पूरे देश में बीजेपी की राजनीतिक स्थिति बहुत खराब होने वाली है।

सजल घोष ने किया  पलटवार

बीजेपी विधायक सजल घोष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तृणमूल नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे अपनी पार्टी और केंद्र सरकार को बचाने में असमर्थ हैं और अब चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस सियासी गरमागरमी के बीच आने वाले दिनों में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विवाद और बढ़ने की पूरी संभावना है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।