Rashtra Bharat Logo

Latest Payal Design: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे पायल के ये नए और ट्रेंडी डिजाइन

Latest Payal Design: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे पायल के ये नए और ट्रेंडी डिजाइन
Latest Payal Design : पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए देखें लेटेस्ट पायल डिज़ाइन। जानिए इस सीजन कौन-से सिंपल, ऑक्सीडाइज्ड और ट्रेंडी पायल डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

Latest Payal Design : पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए देखें लेटेस्ट पायल डिज़ाइन। जानिए इस सीजन कौन-से सिंपल, ऑक्सीडाइज्ड और ट्रेंडी पायल डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

लेटेस्ट पायल डिजाइन जो इस सीजन मचा रहे हैं धूम

Latest Payal Design: महिलाओं के श्रृंगार का पायल एक बहुत जरूरी हिस्सा होती है। आजकल फैशन बहुत बदल गया है और भारी-भरकम पायल की जगह हल्की और स्टाइलिश पायल पहनने का ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो आजकल लेटेस्ट पायल डिज़ाइन  मार्केट में बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

Latest Payal design

सिंपल चेन वाली पायल से लेकर ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड डिजाइन तक कई ऐसे नए पैटर्न आ गए हैं जो हर लुक पर खूब जंचते हैं। आइए जानते हैं कि इस सीजन कौन-से पायल डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं और लोगों को भा रहे हैं।

सिंपल और लाइटवेट चेन पायल (Simple Chain Payals): आजकल कॉलेज जाने वाली लड़कियों और वर्किंग महिलाओं को भारी पायल की जगह सिंपल चेन वाली पायल बहुत पसंद आ रही हैं। ये दिखने में बहुत ही सोबर, हल्की और मॉडर्न लगती हैं। इन्हें आप रोज पहनने के लिए या सूट और जींस के साथ आसानी से पहन सकती हैं।

Simple Chain Payals

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर घुंघरू पायल (Oxidized Silver Payals): एंटीक या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का फैशन इन दिनों बहुत चल रहा है। खासकर जिन पायलों में छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं, वे ट्रेडिशनल साड़ियों और लहंगों के साथ बहुत ही सुंदर लुक देती हैं। इसे पहनते समय पैरों से जो छन-छन की आवाज आती है, वह सबको बहुत पसंद आती है।

Oxidized Silver Payals

चार्म और स्टोन वाली पायल (Charm & Stone Payals): अगर आपको कुछ अलग और फैंसी पहनना पसंद है, तो पर्ल (मोती) या छोटे-छोटे कलरफुल स्टोन वाली पायल आपके लिए बेस्ट हैं। इनमें दिल, फूल या पत्ती जैसे छोटे-छोटे डिजाइन (चार्म्स) लटके होते हैं, जो पैरों में बहुत ही प्यारे लगते हैं।

Charm & Stone Payals

रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।