Rashtra Bharat Logo

Rain Alert: पलामू, गढ़वा और चतरा में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी

Rain Alert: पलामू, गढ़वा और चतरा में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी
झारखंड के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी, तो दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ जिलों में आंधी के साथ गर्जन, वर्षा-वज्रपात हो सकती है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

मौसम विभाग ने 3 जिलों (गढ़वा, पलामू और चतरा) के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, और दुमका जिले शामिल हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 7 से 20 मिलीमीटर और येलो अलर्ट वाले जिलों में 7 से 11 मिलीमीटर वर्षा (Rain Alert) होगी।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून अभी झारखंड में सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा 47.4 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के गोविंदपुर में हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान पलामू में 35.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने 2 दिन बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना जतायी है।

झारखंड में अब तक 817.4 मिलीमीटर मानसून की वर्षा हुई है, यह सामान्य वर्षापात 571.1 मिलीमीटर से 43 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा 1445.3 मिमी वर्षा जमशेदपुर में हुई है। रांची में 1089.4 मिमी, डालटनगंज में 901.7 मिमी, बोकारो थर्मल में 864.9 मिमी और चाईबासा में 940.3 मिमी वर्षा हुई है। पाकुड़ सामान्य से 13 फीसदी कम वर्षा हुई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची में गुरुवार 7 अगस्त 2025 को आसमान में बादल छाये रहेंगे। एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा {Rain Alert} होने की संभावना है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।